Drink And Drive : AI वाले कौए ने मचा दिया तहलका…! बिलासपुर पुलिस का वीडियो देखकर लोग बोले- मैसेज हो तो ऐसा…यहां देखें VIDEO

News Power Zone
3 Min Read
Drink And Drive

बिलासपुर, 04 जून। Drink And Drive : लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस अक्सर नए-नए तरीके अपनाती है, लेकिन इस बार छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने ऐसा कदम उठाया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए बिलासपुर पुलिस ने AI तकनीक की मदद से एक क्रिएटिव वीडियो तैयार किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

AI वीडियो में क्या दिखाया गया?

बिलासपुर पुलिस द्वारा साझा किए गए वीडियो में एक कौआ बीयर बार में बैठकर शराब पीते हुए दिखाई देता है। शराब पीने के बाद वह उड़ने की कोशिश करता है, लेकिन नशे की हालत में संतुलन खो बैठता है और दीवार से टकरा जाता है। टक्कर इतनी जोरदार होती है कि उसकी मौत हो जाती है। वीडियो का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि नशे की हालत में वाहन चलाना कितना खतरनाक साबित हो सकता है।

ड्रिंक एंड ड्राइव पर सटीक मैसेज

इस वीडियो के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। एक छोटी सी लापरवाही किसी की जिंदगी छीन सकती है।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

बिलासपुर पुलिस की इस रचनात्मक पहल की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है। लोग वीडियो की क्रिएटिविटी, मैसेजिंग और AI के इस्तेमाल की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे जागरूकता फैलाने का प्रभावी तरीका बताया है।

लगातार कार्रवाई भी कर रही पुलिस

जागरूकता अभियान के साथ-साथ बिलासपुर पुलिस ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी कर रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के लाइसेंस रद्द किए जा रहे हैं। इसके अलावा त्योहारों और विशेष अवसरों पर शहरभर में चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

सड़क सुरक्षा के लिए नई पहल

बिलासपुर पुलिस का मानना है कि जागरूकता और सख्त कार्रवाई दोनों मिलकर ही सड़क दुर्घटनाओं को कम कर सकती हैं। यही वजह है कि पारंपरिक तरीकों के साथ अब डिजिटल और AI तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। 

Share This Article