Domestic Violence : कोरबा में पति ने की पत्नी को पीट-पीटकर हत्या…! आरोपी गिरफ्तार…चरित्र पर शक के कारण हुआ था विवाद
घरेलू विवाद में खौफनाक घटना
कोरबा, 23 फरवरी।Domestic Violence : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, पति फुलजेन तिर्की ने अपनी पत्नी गीता तिर्की की पीट-पीटकर हत्या कर दी। विवाद का कारण पत्नी के चरित्र पर शक बताया जा रहा है।
घटना रविवार रात पति के गोवा से घर लौटने के बाद सुबह हुई। गुस्साए पति ने घर में रखे डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार किए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी।
चरित्र शंका के कारण हत्या
आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लिया। महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी युवराज तिवारी और एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने पुष्टि की कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। यह मामला घरेलू विवाद और चरित्र शंका के कारण हुई हिंसा की गंभीर चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।
दरअसल, फुलजेन तिर्की अपने बड़े बेटे के साथ गोवा में रहता था। दोनों वहां एक निजी कंपनी में काम करते थे। जबकि गीता अपने छोटे बेटे के साथ मुड़धुवा गांव में रहती थी। रविवार रात बाप-बेटा गोवा से गांव पहुंचे।
आज सुबह फुलजेन का पत्नी से उसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गुस्साए पति ने पास रखे डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी।
स्थानीय लोगों की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची (Domestic Violence) और आरोपी पति को हिरासत में लिया। इसके अलावा महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पूछताछ में पति ने कैरेक्टर पर शक करना बताया।



