खेल

Dhoni Injury : क्रिकेट प्रेमियों को एक बड़ा झटका…! एमएस धोनी हुए चोटिल…4 मैच नहीं खेल पाएंगे

ए सीजन की शुरुआत चुनौतीपूर्ण

नई दिल्ली, 28 मार्च। Dhoni Injury : आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ी चिंता की खबर सामने आई है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी पिंडली (काफ) में खिंचाव के कारण करीब दो हफ्तों तक टीम से बाहर रह सकते हैं। इसकी पुष्टि सीएसके फ्रेंचाइजी ने शनिवार को की।

रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी आईपीएल 2026 के शुरुआती चार मैचों से बाहर रह सकते हैं, जिससे टीम को बड़ा झटका लगा है। उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन या उर्विल पटेल को सौंपी जा सकती है।

संभावित मिस होने वाले मैच

  • 30 मार्च: राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स
  • 3 अप्रैल: CSK vs पंजाब किंग्स
  • 5 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs CSK
  • 11 अप्रैल: CSK vs दिल्ली कैपिटल्स

धोनी की अनुपस्थिति में सीएसके के लिए सीजन की शुरुआत चुनौतीपूर्ण हो सकती है, खासकर फिनिशिंग और नेतृत्व के मामले में।

गौरतलब है कि एमएस धोनी (Dhoni Injury) ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वे लगातार आईपीएल में सक्रिय हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैच खेलते हुए 196 रन बनाए थे और टीम को कई मौकों पर संभाला था। 44 साल की उम्र में भी धोनी लीग के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। अब सभी की नजरें उनकी वापसी और सीएसके के प्रदर्शन पर टिकी होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button