बलौदाबाजार
Dardnak Hadsa : बलौदाबाजार में जिंदा जली महिला…! खेत में पराली जलाने समय आग की चपेट में आने से हुई मौत…यहां देखें VIDEO
गांव में मातम, जांच में जुटी पुलिस
बलौदाबाजार, 28 दिसंबर। Dardnak Hadsa : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कसडोल थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में चारा लाने गई महिला की पराली की आग की चपेट में आने से जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 50 वर्षीय प्रभा साहू आज सुबह खेत में चारा लेने गई थीं। इसी दौरान आसपास के खेतों में किसानों द्वारा पराली जलाई जा रही थी। आग से उठ रहे घने धुएं की चपेट में आने से महिला खेत में ही बेहोश होकर गिर पड़ी।



