कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाई प्रदेश इलेक्शन कमेटी.. छत्तीसगढ़ से इनको मिली जगह…

Desk Reporter
1 Min Read

रायपुर । कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से राजस्थान, केरला, तेलंगाना छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा जैसे प्रदेशों के लिए प्रदेश इलेक्शन कमेटी बनाई है । इस कमेटी में स्थानीय नेताओं को जगह मिली है।

छत्तीसगढ़ के लिए बनाई गई कमेटी में भूपेश बघेल, सिंहदेव जैसे 18 नेताओं को शामिल किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष दीपक बैज होंगे । इसे लेकर कांग्रेस के अकबर रोड नई दिल्ली स्थित कार्यालय से जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी किया है।

 

Share This Article