छत्तीसगढ़

CM Sai Farmers Aid : किसानों के लिए खुशखबरी…! 314 करोड़ की अतिरिक्त सहायता जारी…चेक करें अपना अकाउंट

3 लाख किसानों के खाते में पहुंचे करोड़ों रुपये

रायपुर, 09 अप्रैल। CM Sai Farmers Aid : छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए 314 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता जारी की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय के तहत राज्य के 3 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिला है। यह राशि कृषक उन्नत योजना के अंतर्गत किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की गई है। सरकार द्वारा प्रति एकड़ 10 हजार रुपये के हिसाब से सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना है। सरकार अब केवल धान तक सीमित रहने के बजाय दलहन, तिलहन और मोटे अनाज की खेती को प्रोत्साहित कर रही है। वैकल्पिक फसल अपनाने वाले किसानों को विशेष प्रोत्साहन (CM Sai Farmers Aid) दिया जा रहा है, ताकि वे पारंपरिक खेती के साथ-साथ अन्य फसलों की ओर भी रुख करें और उनकी आय में वृद्धि हो सके। सरकार के इस कदम को किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button