नई दिल्ली
Rajya Sabha Update : AAP को बड़ा झटका…! राज्यसभा के सभापति ने 7 सांसदों के BJP में विलय को दी मंजूरी…सचिवालय की अधिसूचना
AAP का तीखा विरोध
नई दिल्ली, 27 अप्रैल। Rajya Sabha Update : देश की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी (AAP) को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब राज्यसभा में राघव चड्ढा और हरभजन सिंह सहित उसके 7 सांसद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। राज्यसभा चेयरमैन की मंजूरी के बाद जारी नोटिफिकेशन में इन नेताओं के नाम अब बीजेपी सांसदों की सूची में शामिल कर लिए गए हैं।
इस घटनाक्रम के बाद राज्यसभा में बीजेपी की संख्या बढ़कर 113 हो गई है, जिनमें 5 मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के पास अब सिर्फ 3 सांसद ही बचे हैं।



