Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के मैच पाकिस्तान में नहीं खेलेगी टीम इंडिया, इन देशों में हो सकते हैं मैच

News Power Zone
1 Min Read

नई दिल्ली। Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में होना है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस बार काफी उम्मीदें लेकर चल रहा था कि पूरी ट्रॉफी पाकिस्तान में ही खेली जाएगी। भारतीय टीम अपने सभी मैच लाहौर में खेलेगी, लेकिन अब इस मामले में अपडेट सामने आया है।

 

Champions Trophy 2025: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम, चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। चैंपियंस ट्रॉफी हायब्रिड मॉडल पर खेली जाएगी। भारत के मैच दुबई या श्रीलंका में खेले जा सकते हैं। भारत के सभी मैच दुबई या श्रीलंका में हो सकते हैं।

 

Champions Trophy 2025: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी भी पाकिस्तान जाने के पक्ष में नहीं हैं। वह चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाना चाहते हैं। लिहाजा, बीसीसीआई ने भी कदम पीछे खीच लिया है।

Share This Article