CGBSE CG Board Result 2025 : सीएम साय ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, कांकेर के अखिल सेन ने किया टॉप, हासिल किया 98.20 प्रतिशत

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। कांकेर जिले के छात्र अखिल सेन ने 98.20 प्रतिशत अंक के साथ 12वीं में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर 97.40 प्रतिशत के साथ मनेंद्रगढ़ की श्रुति मंगतानी रही। इस साल 12वीं का रिजल्ट 81.87 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 87.04% रहा था। सीएम ने सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article