CG Politics: रायपुर। महाराष्ट्र में शनिवार 23 नवंबर को मतगणना होगी। कल तय होगा कि महाराष्ट्र का मुखिया कौन होगा। कांग्रेस इस चुनाव में काफी अलर्ट मोड में है। लिहाजा परिणाम के पहले कांग्रेस ने आब्जर्बर नियुक्त कर दिए हैं।
कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें महाराष्ट्र का नया पर्यवेक्षक बनाया गया है। महाराष्ट्र के लिए अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और जी परमेश्वर को पर्यवेक्षक बनाया गया है।












