Featuredछत्तीसगढ़

CG Politics: पूर्व महापौर वाणी राव भाजपा में शामिल, जिला पंचायत अध्यक्ष पहले ही दे चुके हैं कांग्रेस से इस्तीफा

बिलासपुर। CG Politics: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले की लिस्ट लंबी होती जा रही है। शुक्रवार को प्रदेश के कद्दावर नेता व मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे स्व. अशोक राव की बहू वाणी राव ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं। रायपुर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने उन्हें पार्टी कार्यालय में करीब एक दर्जन समर्थकों के साथ सदस्यता दिलाई।

 

 

 

CG Politics: बता दें कि इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने कांग्रेस छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे। प्रदेश महिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष वाणी राव को 2010 में बिलासपुर से महापौर निर्वाचित हुई थीं। 2013 में उन्हें बिलासपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ाया गया था, जिसमें वे अमर अग्रवाल से करीब 16 हजार मतों से हार गई थीं।

Related Articles

Back to top button