Featuredक्राइमछत्तीसगढ़पुलिस

CG News: एसपी कार्यालय के सामने फांसी के फंदे पर लटकी मिली सरंपच पति की लाश, मौके पर पुलिस मौजूद

CG News: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सरपंच के पति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मृतक की पहचान कावापाल पंचायत की सरपंच के पति कमलोचन बघेल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक एसपी कार्यलय के सामने चाय की दुकान लगता था। जहां आज सुबह सरपंच पति कमलोचन बघेल की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

CG News: सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरमाद किया। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के साक्ष्य मिले हैं। मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए महारानी अस्पताल भेजा जा रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इस मामले में पुलिस सरपंच पति के आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

Related Articles

Back to top button