Featuredछत्तीसगढ़राजनीति

सीजी न्यूज: भाजपा के सहयोग केन्द्र में ये मंत्री 9 से 13 फरवरी तक रहेंगे उपलब्ध, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगा आयोजन

रायपुर। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में अगले सप्ताह मंत्रियों की बैठक के दिन तय किए गए हैं। 9 फरवरी को कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही उपस्थित रहेंगे। 10 फरवरी को शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव सहयोग केंद्र में समस्याएँ सुनकर समाधान करेंगे। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर राव रहेंगे।

वहीं अजा विकास मंत्री गुरु खुशवंत 11 फरवरी को प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के साथ उपस्थित रहेंगे। 12 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नंदन जैन उपस्थित मौजूद रहेंगे। 13 फरवरी को वन मंत्री केदार कश्यप सहयोग केन्द्र में प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती के साथ उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button