CG News: 4 जून के बाद शुरु होगा कटघोरा-मुंगेली-कवर्धा-डोंगरगढ़ रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का काम

News Power Zone
2 Min Read

रायपुर। CG News: लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद कटघोरा-मुंगेली-कवर्धा-डोंगरगढ़ रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का काम में तेजी आएगी। काम को गति देने में छत्तीसगढ़ सरकार ने इस प्रोजेक्ट के तहत अपने हिस्से के 300 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया है। जल्द ही सेंट्रल रेलवे, महाराष्ट्र की पावर जनरेशन कंपनी और आर्यन कोल बेनिफिशियरी लिमिटेड अपने-अपने हिस्से की राशि जारी करेंगे, जिसके बाद भूमि अधिग्रहण का काम शुरु हो जाएगा।

 

 

CG News: जमीन अधिग्रहण में खर्च होंगे 1750 करोड़ रुपए

 

इन सभी कंपनियों को सवा चार सौ करोड़ का शेयर देना है। इसमें से छत्तीसगढ़ रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपने हिस्से का भुगतान पूरा कर दिया है। जमीन अधिग्रहण के लिए प्रोजेक्ट की कुल लागत 7 हजार करोड़ रुपए का 25% राशि की आवश्यकता होगी। इस तरह 25% के हिसाब से करीब 1750 करोड़ रुपए से भूमि अधिग्रहण शुरू होगा।

 

 

CG News: तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 2018 में किया था शिलान्यास

 

 

कटघोरा-मुंगेली-कवर्धा-डोंगरगढ़ रेल लाइन प्रोजेक्ट को लेकर 9 फरवरी 2016 को छत्तीसगढ़ सरकार और रेल मंत्रालय के बीच एमओयू हुआ। इसके बाद प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 7 दिसंबर 2016 को छत्तीसगढ़ रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड नामक कंपनी स्थापित की गई।

 

 

CG News: कांग्रेस शासन में ठंडे बस्ते में चली गई परियोजना

 

 

साल 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव के ठीक पहले 6 अक्टूबर को इस परियोजना का शिलान्यास तात्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किया था। चुनाव के बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार आ गई और यह परियोजना एक बार फिर से ठंडे बस्ते में चली गई। अब भाजपा की सरकार आने के बाद एक बार फिर से इस परियोजना में तेजी आई है।

Share This Article