Featuredछत्तीसगढ़सामाजिक

CG News: आबकारी निगम के दफ्तर में आग, कई दस्तावेज, और महत्वपूर्ण फाइलें जलकर खाक, कल से होना था ऑडिट

CG News: रायपुर। राजधानी रायपुर के लाभांडी स्थित आबकारी भवन की तीसरी मंजिल में शनिवार रात आग लग गई। इसमें आबकारी निगम के कई दस्तावेज, और महत्वपूर्ण फाइलें जलने की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार कल सोमवार से निगम के आय-व्यय का ऑडिट भी होना था।

CG News: आग रात उस वक्त लगी जब ऑडिट की तैयारी के लिए दिनभर अधिकारियों की मौजूदगी के बाद रात दफ्तर बंद हो गया था। आग तीसरी मंजिल स्थित एक मुख्य अनुभाग के दफ्तर से शुरू हुई, जिसे ऑडिट रूम बताया गया है।

CG News: इस सूचना पर दमकल की गाडिय़ां पहुंचने तक रिकॉर्ड पूरी तरह जल चुके थे। आग लगने के पीछे शॉर्टसर्किट को कारण बताया जा रहा है। रविवार सुबह पुलिस और एफएसएल की टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंची है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button