CG News: रायपुर में शिव महापुराण कथा सुनने आए बुजुर्ग की लू लगने से मौत

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। CG News: रायपुर के करीब अमलेश्वर के शिव महापुराण कथा सुनने धरसीवा के 70 वर्षी तीरथ राम साहू की लू लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कथा स्थल पर तीरथ राम साहू को अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़े उसके साथ जो परिजन थे वह उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र अमलेश्वर ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

CG News: बता दें कि छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने हीटवेब का अलर्ट जारी किया गया है। ज्यादातर मरीज डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि पानी की कमी के कारण ऐसा हो रहा है। इसलिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से बचे।

Share This Article