BreakingFeaturedछत्तीसगढ़राजनीति

CG News: छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब, रायपुर एयरपोर्ट बनेगा कृषि कार्गो हब: खट्टर, बताया-केंद्रीय बजट में छत्तीसगढ़ को क्या क्या मिला

CG News: रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को राजधानी रायपुर में केंद्रीय बजट और सरकार के 11 साल के विकास की जानकारी दी। इस बजट को देश के अगले 25 वर्षों के वित्तीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

CG News:इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू और प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस बजट में तीन प्रमुख पहलुओं पर जोर दिया गया है— देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना, इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, और गरीब परिवारों एवं मध्यम उद्योगों को सशक्त बनाना।

CG News: छत्तीसगढ़ में कृषि और मछली पालन को बढ़ावा

छत्तीसगढ़ में कृषि के क्षेत्र में अमृत सरोवर योजना के तहत मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, रायपुर एयरपोर्ट को कृषि कार्गो पोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे राज्य के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

CG News: सेमीकंडक्टर और औद्योगिकीकरण पर ध्यान

केंद्रीय मंत्री ने बताया, बजट में सेमीकंडक्टर निर्माण को विशेष प्रोत्साहन देने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही बड़े औद्योगिक उपकरणों और मशीनरी के निर्माण को भी देश में ही विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना के तहत स्थानीय निर्माण उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए भी बजट में प्रावधान किए गए हैं।

CG News:रेल, सड़क और एयरपोर्ट विकास

रेलवे क्षेत्र में देशभर में 7 नए रेल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ को इस योजना से 50,427 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा। इसके अंतर्गत रायपुर-दुर्ग सहित कई जिलों में नए रेलवे स्टेशन निर्माण और ब्रॉडगेज विस्तार की योजना है। राज्य में 34 हजार करोड़ रुपये की सड़क विकास परियोजना की भी घोषणा की गई है।

CG News:स्वास्थ्य और शिक्षा में बुनियादी सुधार

केंद्रीय मंत्री ने बताया, स्वास्थ्य क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में 1 लाख हेल्थ वर्कर्स और 1.5 लाख केयरगिवर्स तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा राज्य में 5 मेडिकल हब स्थापित किए जाएंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में 5 यूनिवर्सिटी हब विकसित किए जाएंगे, जिससे छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।

CG News:खेल और युवाओं के लिए विशेष प्रावधान

केंद्रीय मंत्री ने बताया, खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया मिशन के तहत स्पोर्ट्स साइंस शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके अलावा 10 हजार गाइडों को प्रशिक्षण देने का भी प्रावधान किया गया है।

CG News: 2.8 करोड़ नए आवासों की स्वीकृति, शहरी स्ट्रीट वेंडर्स के लिए 25 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान

 

बजट में मुद्रा लोन के लिए 67 हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.8 करोड़ नए आवासों की स्वीकृति दी जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन की राशि को दोगुना किया गया है।

CG News: इसके साथ ही शहरी स्ट्रीट वेंडर्स के लिए 25 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान भी बजट में शामिल किया गया है। यह केंद्रीय बजट छत्तीसगढ़ के विकास के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा, जिससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में तेजी आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button