CG Crime : गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को बुलाया…! भाई ने पेट्रोल से जलाया…हालत गंभीर…अस्पताल में भर्ती
कोरबा, 16 फरवरी। CG Crime : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कोरबा के युवक को उसकी गर्लफ्रेंड के भाई ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवक अपनी जान बचाने के लिए पास के तालाब में कूद गया। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कटओत की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कनकी (थाना उरगा) निवासी विशु सारथी का अफेयर कटओत की रहने वाली युवती से था। जानकारी के अनुसार, युवती ने विशु को रविवार शाम करीब 5 बजे अपने गांव मिलने बुलाया था। विशु सारथी जब चांदनी के गांव पहुंचा, तो पहले से घात लगाए उसके भाई ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर ने विशु पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया।
आग लगते ही विशु पूरी तरह से जलने लगा और चीखते हुए पास के तालाब की ओर दौड़ा। पानी में कूदकर उसने अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोग तुरंत दौड़े और उसे तालाब से बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल ले गए। स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें तुरंत कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।



