Featuredक्राइमछत्तीसगढ़

CG Crime: अंबिकापुर में महिला से रेप और हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट में मिली थी प्लास्टिक की बोतल

CG Crime: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में महिला के साथ रेप और हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने 8 दिन बाद चिरमिरी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर 35000 रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी को लेने के लिए सरगुजा पुलिस रवाना हो गई है। महामाया द्वार के समीप फुटपाथ पर आरोपी ने दुष्कर्म के बाद महिला की जघन्य हत्या की थी। इस घटना को लेकर शहर में भारी आक्रोश था।

CG Crime: प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली थी, 12 पसलियां भी टूटी मिले

बता दें कि, 2-3 अप्रैल की रात आरोपी महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी थी। महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली थी। उसकी 12 पसलियां टूटी हुई थीं और फेफड़े व दिल को गंभीर नुकसान पहुंचा था। इस घटना के बाद आरोपी की पहचान कर ली गई थी, लेकिन वह फरार हो गया था। जांच में आरोपी की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में हुई थी। आरोपी पहले भी महिला के साथ घूमता था और उसके घर आता-जाता था। दोनों साथ में कबाड़ बीनने का काम करते थे।

 

CG Crime: आईजी और एसपी ने घोषित किया था इनाम

सरगुजा आईजी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 30 हजार और सरगुजा एसएसपी ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी को सिलफिली के पास देखे जाने की सूचना मिलने पर ड्रोन कैमरों से भी तलाशी ली जा रही थी। पुलिस ने पूरे संभाग के सभी थानों में आरोपी का फोटो और स्केच भेजा था। एसएसपी ने गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button