BreakingFeaturedक्राइमछत्तीसगढ़

CG Bribe: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और डिप्टी रेंजर रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी ने किया ट्रैप

CG Bribe: मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में एसीबी की टीम ने वन विभाग द्वारा जब्त किए गए वाहन को छोड़ने और चालान जल्द पेश के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

 

CG Bribe: एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने शिकायत की कि वन विभाग द्वारा जब्त किए गए वाहन को छोड़ने और चालान जल्द पेश करने के एवज में उनसे मोटी रकम की मांग की जा रही है। सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और 26 मार्च को कोटा स्थित एक रेस्टोरेंट में रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपए लेते ही डिप्टी रेंजर को गिरफ्तार कर लिया।

 

CG Bribe: कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रेंजर पल्लव नायक की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी ने आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button