
CG Breaking : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। लाल खदान स्टेशन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन आपस में टकरा गई, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। हादसे में 2 की मौत हो गई है जबकि दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
CG Breaking : रेस्क्यू के लिए रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की रेस्क्यू टीम, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
बता दें कि कोरबा रेलवे स्टेशन से दोपहर लगभग 1:30 बजे बिलासपुर के लिए रवाना हुई लोकल मेमो ट्रेन, रास्ते में गतौरा स्टेशन के पास खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई।



