Cg accident: 3 कोयला ट्रेलरों में लगी भीषण आग, ड्राइवर जिंदा जला, 2 की हालत गंभीर

News Power Zone
2 Min Read

Cg accident: जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटगढ़ गांव में एक सड़क हादसे में कोयला से भरे तीन ट्रेलरों में आग लग गई। इस घटना में एक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Cg accident: जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर अकलतरा से बलौदा की ओर जा रहा था। रॉन्ग साइड से आ रहे दूसरे ट्रेलर से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तीसरे ट्रेलर ने भी उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद तीनों ट्रेलरों में आग लग गई।

Cg accident: केबिन में फंसे ड्राइवर की मौत

आग लगने के बाद एक ट्रेलर में फंसा एक ड्राइवर बाहर नहीं निकल पाया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायल ड्राइवरो को तत्काल अकलतरा अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

Cg accident:3 घंटे के बाद बुझाई गई आग

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही और यातायात को नियंत्रित किया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article