CG Accident: शिवनाथ ब्रिज पर हादसा, कार सवार लड़की की मौत, लड़का गंभीर

Desk Reporter
1 Min Read

दुर्ग। दुर्ग जिले शिवनाथ ब्रिज पर रविवार सुबह तेज रफ्तार कार के ट्रक से टकरा जाने से कार में में सवार लड़की की मौत हो गई और लड़का गंभीर रूप से घायल है। सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे के आसपास हादसा हुआ। क्रेटा कार दुर्ग की ओर आ रही थी, जबकि ट्रक राजनांदगांव की ओर जा रही थी। लड़के का नाम प्रशांत पांडेय बताया गया है, लड़की का नाम पूजा बताया गया है।

 

CG Accident: लड़की को गंभीर चोटें आई थी, निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कार तेज रफ्तार में थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पूजा को अस्पताल पहुंचा।

Share This Article