FeaturedBreakingक्राइमछत्तीसगढ़सामाजिक

Breaking: मोहड़ में चली गोली पर सरकार का एक्शन! खनिज अधिकारी को किया सस्पेंड… एक दिन पहले ही…

रायपुर। राजनांदगांव में अवैध खनन को लेकर हुए गोलीकांड पर अब सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। अवैध खनन को रोक पाने में नाकाम साबित रहे जिला खनिज अधिकारी को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। मामले में एक दिन पहले ही टीआई को सस्पेंड किया था।

बता दें कि राजनांदगांव जिला के ग्राम मोहड़ में अवैध रेत खनन का विरोध करने पर पिछले दिनों खनन माफियाओं ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी थी। गोलीकांड की इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गयी थी। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम और अवैध खनन के कारोबार को पुलिस और माइनिंग विभाग का संरक्षण मिलने का गंभीर आरोप लगाया था। पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई थी।

अब इस पूरे घटनाक्रम पर एक्शन लेते हुए सरकार ने राजनांदगांव के माइनिंग अफसर प्रवीण चंद्राकर को निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में इस बात का उल्लेख किया गया है कि राजनांदगांव में रेत के अवैध खनन और परिवहन के विरूद्ध प्रभावी नियंत्रण और समुचित कार्रवाई नही किया गया। जिसे लेकर खनिज अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button