रायपुर। शराब घोटाले मामले में जेल में बंद अनवर ढेबर को आज एसीबी कोर्ट ने जेल से रिहा कर दिया है। वहीं यूपी पुलिस अनवर ढेबर की कस्टडी लेने रायपुर केंद्रीय जेल के बाहर पहुंच गई है।
इस दौरान अनवर ढेबर के समर्थक और यूपी पुलिस आमने-सामने हो गए है और केंद्रीय जेल के बाहर गहमा-गहमी का माहौल है।












