Breaking News : करंट की चपेट में आने से महिला की गई जान, परिजन सदमे में…

News Power Zone
1 Min Read

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदल्हा में आज बुधवार को करंट के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला कूलर बंद कर रही थी, तभी करंट की चपेट में आई है। जिससे उसकी मौत हुई है। हादसे के बाद परिजन सदमें में हैं।

 

बता दें कि ग्राम पोड़ीदल्हा निवासी शशि साहू आज दोपहर चालू कूलर को बंद कर रही थी, तभी वह करंट की चपेट में आ गई और बेहोश हो गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे अकलतरा के सामुदायिक केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, महिला की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article