
कोरबा, 18 दिसंबर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के 14 नवंबर 2022 के आदेश की जानबूझकर अवहेलना का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि BALCO ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग और नगर पालिक निगम की पूर्व अनुमति के बिना असत्य घोषणा के आधार पर Consent to Establish और Consent to Operate प्राप्त किए।

जयसिंह अग्रवाल ने इसे अधिकरण को गुमराह करने वाला कृत्य बताते हुए ‘Fraud on Tribunal’ और NGT आदेश की जानबूझकर अवहेलना करार दिया है। उनका कहना है कि संबंधित अनुमतियां NGT आदेश के काफी बाद ली गईं, इसके बावजूद तथ्यों को छिपाकर CTE-CTO हासिल किए गए।
मामले को Red Category उद्योग से जुड़ा बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे उच्च प्रदूषणकारी उद्योग में पूर्व अनुमति अनिवार्य है और बाद की मंजूरियां मान्य नहीं हो सकतीं। उन्होंने CTE-CTO को प्रारंभ से ही शून्य घोषित करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।



