Breaking News : कश्मीर में पुलिस पर हमला करके 3 कैदी फरार…! इनमें दो पाकिस्तानी, इलाके की घेराबंदी
जम्मू-कश्मीर, 16 फरवरी। Breaking News : केंद्र शासित राज्य जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा स्थित ऑब्जर्वेशन होम से सोमवार शाम तीन कैदी फरार हो गए। इनमें दबलेहर आरएस पुरा निवासी करजीत सिंह उर्फ गुग्गा और 2 पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सुना-उल्लाह और अहसान अनवर शामिल हैं। फरार होने से पहले इन कैदियों ने ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिसके बाद वे दोनों किसी तरह भागने में सफल रहे।
यह पूरी वारदात शाम करीब पांच बजकर पांच मिनट की है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह इन कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई की और उन पर हमला बोलकर भागने में सफल रहे। कैदियों के फरार होने के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और पुलिस इन तीनों खतरनाक भगोड़ों की तलाश में जगह-जगह सघन छापेमारी कर रही है।



