FeaturedBreakingकोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

Breaking:कोरबा नगर निगम के सभापति निष्कासित..पार्टी ने चलाया अनुशासन का डंडा..भाजपा के कद्दावर नेताओ में खलबली…

कोरबा। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरबा नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कोरबा में नूतन सिंह ठाकुर पार्टी के सभापति के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़े थे। और उन्हें जीत मिली थी।

बता दें, कोरबा नगर निगम में बीजेपी को बंमर बहुमत मिला है। वहां पार्टी का मेयर निर्वाचित हुआ है। इसके बाद सभापति चुनाव के लिए पार्टी ने हितानंद अग्रवाल को अधिकृत प्रत्याशी बनाया था।

हितानंद अग्रवाल को डिप्टी सीएम अरुण साव का आदमी माना जाता है। इसको लेकर कोरबा के बीजेपी नेता लामबंद हो गए। बताते हैं, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और विकास महतो ने बीजेपी पार्षद नूतन सिंह ठाकुर को निर्दलीय चुनाव लड़ा दिया और सूत्रों का कहना है कि बागी प्रत्याशी को जीताया भी गया। नूतन को 32 वोट मिले।

Related Articles

Back to top button