FeaturedBreakingछत्तीसगढ़सामाजिक

Breaking: IFS मनीष कश्यप को सरकार ने किया बहाल, वन विभाग में फिर मिली जिम्मेदारी…

नवा रायपुर। Manish Kashyap reinstated छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। SPECIAL SECRETARY (FOREST) स्तर के अधिकारी मनीष कश्यप को निलंबन के बाद फिर से बहाल कर दिया गया है।

Manish Kashyap reinstated सरकारी आदेश के मुताबिक, पूर्व में हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत उन्हें 9 फरवरी 2026 को निलंबित किया गया था। मामला उस समय सामने आया था जब केंद्र सरकार से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक की तैयारी के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यवहार को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। इसी आधार पर अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के तहत कार्रवाई की गई थी।अब नए आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से मनीष कश्यप को बहाल कर दिया है। हालांकि, उनके निलंबन अवधि को लेकर अंतिम निर्णय नियमों के अनुसार अलग से किया जाएगा। आदेश छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी किया गया, जिस पर अवर सचिव डी.आर. चंद्रवंशी के डिजिटल हस्ताक्षर हैं।

Related Articles

Back to top button