Breaking : आख़िरकार DPS  भिलाई मामले में दर्ज हुआ FIR …महिला वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में होगी जांच…

News Power Zone
1 Min Read

दुर्ग। भिलाई के डीपीएस स्कूल में घटित एक मामले में पोक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। घटना की जांच में आए समस्त तथ्यों तथा दस्तावेजों के आधार पर प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया है। शुरू में पालकों द्वारा पुलिस को किसी प्रकार की कोई कार्यवाही न चाहने का उल्लेख किया गया था। परंतु जांच के दौरान ज्ञात हुआ है के पालकों द्वारा स्कूल प्रशासन के साथ हुए पत्राचार में Abuse का उल्लेख किया गया है, जिसे ध्यान में रखते हुए संबंधित एफआईआर दर्ज की गई है।

मामले में निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए अन्य ज़िले की वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है।

Share This Article