BreakingFeaturedकोरबासामाजिक

Breaking: कोरबा में कर्मचारियों ने फूंका बिगुल: 18 मार्च को जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में जंगी प्रदर्शन, सरकार को चेतावनी!

कोरबा।Korba employees protest 18 March  लंबित मांगों को लेकर अब कर्मचारी और अधिकारी आर-पार के मूड में नजर आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 18 मार्च (बुधवार) को जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों में भोजन अवकाश के दौरान बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Korba employees protest 18 March जिला मुख्यालय कोरबा में यह प्रदर्शन तानसेन चौक आईटीआई परिसर में आयोजित होगा। फेडरेशन ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी एकजुटता दिखाने और अधिकारों की आवाज बुलंद करने की अपील की है।

फेडरेशन का कहना है कि लंबे समय से कर्मचारियों की कई अहम मांगें लंबित हैं, जिन पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इसी के चलते चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया गया है।

ये है प्रमुख मांगे 

फेडरेशन ने जिन मांगों को लेकर आंदोलन तेज किया है, उनमें महंगाई भत्ता एरियर्स (जुलाई 2016 से लंबित) को जीपीएफ में समायोजित करना, चार स्तरीय पदोन्नति/समयमान वेतनमान लागू करना, अर्जित अवकाश नगदीकरण की सीमा 300 दिन करना, पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करना शामिल है।

इसके साथ ही शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा लाभ, सहायक शिक्षकों और पशु चिकित्सा अधिकारियों को 30 साल बाद समयमान वेतनमान, अनुकंपा नियुक्ति की सीमा खत्म करना, पंचायत सचिवों का शासकीयकरण, नगरीय निकाय कर्मचारियों को नियमित वेतन और समयबद्ध पदोन्नति, तथा सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने की मांग भी उठाई गई है।

फेडरेशन के जिला संयोजक जगदीश खरे सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारी-अधिकारियों से 18 मार्च को तानसेन चौक पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

धरना-प्रदर्शन के बाद रैली निकालकर कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button