![](https://newspowerzone.com/wp-content/uploads/2025/02/trashed-1741194774-CONGRESS-1-730x470.jpg)
aipur नगरीय निकाय चुनाव 2025:भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के भाई, बहन, भतीजों ने ही बगावत का झंड़ा उठा लिया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज की बहन और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का भतीजा भी पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे हैं। जिसके चलते स्थानीय निकाय चुनाव में दोनों प्रमुख दलों का चुनावी गणित बिगड़ गया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक बैज की बहन अनीता पोयाम जगदलपुर जिला पंचायत सदस्य के लिए पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ मैदान में हैं। वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के भतीजे मनोज सिंहदेव सुकुमा नगर पालिका के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। पार्टी ने इनको बाहर का रास्ता दिखा दिया है।