Breaking : बालको में हाइवा से कुचलकर बाइक सवार 3 युवकों की मौत..गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम….

Desk Reporter
1 Min Read

कोरबा । बालको थाना के अंतर्गत रूमगरा के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार 3 लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया है। पब्लिक की भींड को देखकर हादसे के बाद चालक हाइवा छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार तीनों युवक बालको क्षेत्र के रहने वाले थे। वे किसी काम से दर्री की ओर जा रहे थे, इसी दौरान सामने से आ रहे हाइवा से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर जा गिरे और हाइवा उन्हें कुचलता हुआ निकल गया।

Share This Article