Korba : अशोक वाटिका के विकास व उन्नयन कार्य की जांच करने भाजपा नेत्री ऋतु चौरसिया ने लिखा कलेक्टर को पत्र..ठेकेदार औऱ निगम अफसरो में हड़कंप…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद व भाजपा नेत्री ऋतु चौरसिया के एक लेटर ने निगम में खलबली मचा दी है। भाजपा नेत्री ने डीएमएफ से हुए अशोक वाटिका के विकास एवं उन्नयन के कार्यों की जांच के कलेक्टर को लेटर लिखा है।


बता दें कि अशोक वाटिका के विकास एवं उन्नयन कार्य हेतु खनिज न्यास मत से 953.77 लाख रूपये की राशी का टेंडर किया गया था तथा बाद में टेंडर रिवाइज कर अतिरिक्त राशि भी उक्त कार्य हेतु जारी की गई है। महोदय अशोक वाटिका में अभी तक हुए कार्यों की समीक्षा कर जारी राशि अनुसार कार्य की जांच की मांग है आपसे निवेदन है आशोक वाटिका का उन्नयन एवं विकास जनता के उपयोग स्थल के रूप मे किया गया है। जनहित में उक्त राशि का पूर्ण प्रयोग हुआ है या नहीं इस हेतु अशोक वाटिका उन्नयन एवं विकास कार्य की निविदा अनुसार पूर्ण जांच हेतु कार्वाही आदेशित करने का आग्रह किया है।

Share This Article