एक्सप्रेस वे पर BJP नेता ने बनाए यौन संबंध, CCTV में बिना कपड़ों के हुआ कैद; Video वायरल

News Power Zone
2 Min Read

मंदसौर। मंदसौर जिले के ग्राम बनी निवासी जिपं सदस्‍य के पति भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का मुंबई-दिल्‍ली एक्‍सप्रेस वे पर एक महिला के साथ यौन संबंध बनाते वीडियो वायरल हो रहा है।

यह वीडियो एक्‍सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। उसके बाद भाजपा में हलचल तेज हो गई है। इधर, भाजपा संगठन ने चुप्‍पी साध ली है। ज्‍यादा हो हल्‍ला होने पर भानपुरा थाने पर मामला भी दर्ज किया है

हाईवे पर बना रहे थे यौन संबंध

जानकारी के अनुसार मंदसौर जिले की दलौदा तहसील के ग्राम बनी निवासी भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का यौन संबंध बनाते वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला बिना कपड़ों के उनके साथ दिख रही है। पूरा मामला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है।

धाकड़ व महिला सड़क पर बेहद शर्मनाक स्थिति में दिख रहे हैं। वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों एक सफेद रंग की कार से हाईवे पर उतरते दिखते हैं। इस दौरान महिला बिना कपड़ों के थी। कार परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में मनोहरलाल धाकड़ के ही नाम पर दर्ज है।

पार्टी को ऐसे लोगों की जरूरत नहीं

धाकड़ की पत्नी भाजपा समर्थित होकर वर्तमान में मंदसौर जिपं सदस्य हैं। भाजपा जिलाध्‍यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि ऐसे काम करने वालों की पार्टी को जरुरत नहीं है। इस मामले की सत्यता भी पता कर रहे हैं।

Share This Article