Featuredदेशराजनीतिसामाजिक

बिग ब्रेकिंग: Iran War Live: ईरान के नए सुप्रीम लीडर अराफी की भी मौत, तेहरान ने ड्रोन से अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया

Iran War Live: तेहरान/तेलअवीव। अमेरिका और इजराइल के साथ ईरान के खिलाफ जंग शुरू किए जाने के बाद से मध्य पूर्व क्षेत्र में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई है। इस बीच अमेरिका के पूर्व एनएसए का दावा है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर अली रेजा अराफी की भी मौत हो चुकी है। हालांकि तेहरान ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

Iran War Live: बता दें कि, इससे पहले राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कल बताया था कि अमेरिकी और इजराइली हमलों में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद एक नई परिषद ने अपना काम शुरू कर दिया है। पेजेशकियान परिषद के 3 अधिकारियों में से एक हैं। इसमें न्यायपालिका के प्रमुख गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेही और अयातुल्ला अली रजा अराफी भी शामिल थे।

Iran War Live: कल दुबई और आज निशाने पर कुवैत

ईरान ने रविवार दुबई पर कई हमले किए थे और आज उसकी ओर से कुवैत पर निशाना साधा जा रहा है। आज कुवैत में पहले F-15 फाइटर जेट को मार गिराया गया फिर वहां स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाए जाने की खबर है।
समाचार एजेंसी के हवाले से बताया गया है कि कुवैत स्थित अमेरिकी दूतावास में धुआं निकलता दिख रहा है।

Iran War Live: बहरीन में भी रेड अलर्ट, बंद किया गया ब्रिज

बहरीन के गृह मंत्रालय का कहना है कि उसने एयर रेड अलर्ट एक्टिवेट कर दिए हैं और लोगों से सबसे पास की सबसे सुरक्षित जगह पर जाने को कहा है। उसने कहा कि मनामा को पास के शहरों से जोड़ने वाला शेख खलीफा बिन सलमान ब्रिज बंद कर दिया गया है और लोगों से जरूरत पड़ने पर ही मेन सड़कों का इस्तेमाल करने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button