Bees Attacked Marriage Garden : शादी पार्टी में मधुमक्खियों का हमला, 20 मेहमान घायल 4 आईसीयू में भर्ती

Desk Reporter
2 Min Read

गुना। Bees Attacked Marriage Garden : मैरिज गार्डन में शादी समारोह के दौरान लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। शादी समारोह में शामिल वर और वधु पक्ष के 15-20 लोग घायल हो गए, जिनमें गंभीर रूप से घायल चार सदस्यों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

घटना मध्यप्रदेश के गुना शहर की है। जानकारी के अनुसार गार्डन में होटल की खिड़कियों के बाहर छोटे-बड़े 20 से ज्यादा मधुमक्खियों के छत्ते लगे हैं। इससे खतरा बना हुआ है, क्योंकि सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।

 

 

जानकारी के अनुसार गुना शहर की श्रीरामलीला एवं दशहरा पर्व समिति अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल की बेटी की शादी थी। इसके लिए उन्होंने 17 एवं 18 फरवरी के लिए कस्तूरी गार्डन और होटल को बुक किया था। इसके साथ वधु पक्ष के अलावा वर पक्ष के लोग भी आ चुके थे और शनिवार को शादी-विवाह की रस्में चल रही थीं।

पहले सुबह के समय मधुमक्खियों ने हमला किया, तो लोगों ने इधर-उधर भागकर स्वयं का बचाव कर लिया। लेकिन मधुमक्खियों ने दोपहर और शाम को भी हमला कर दिया। इस हादसे में 20 से ज्यादा मेहमान घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 4 रिश्तेदारों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This Article