Featuredदेशसामाजिक

Bees Attack : मधुमक्खियों के हमले से मां और तीन बच्चों की गई जान, गांव में मातम

रांची। Bees Attack : झारखंड के रांची से दिल दहला देने वाली खबर आई है, जहां मधुमक्खियों के काटने से एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। यह घटना 21 सितंबर को तुपुदान थाना क्षेत्र के हरदाग गढ़ा टोली इलाके में हुई। मृतकों में एक महिला और तीन बच्चे शामिल हैं।

Bees Attack : मृतिका के पति, सुनील बारला ने बताया कि उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थीं। शनिवार को सभी लोग एक कुएं के पास नहाने गए थे, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। घटना के समय उनकी पत्नी, बच्चों और कुछ अन्य ग्रामीण कुएं में नहा रहे थे।

Bees Attack : मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। लेकिन, महिला और उसके बच्चे फंस गए। मौके पर मौजूद अन्य लोग उन्हें बचाने में असमर्थ रहे। चारों के शव कुएं के अंदर से बरामद कर लिए गए हैं।

Bees Attack : यह घटना पूरे गांव में शोक और हड़कंप का कारण बन गई है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा उपायों पर विचार करने की आवश्यकता जताई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button