छत्तीसगढ़ में तहसीलदार ट्रांसफ़र पर घमासान..राजस्व मंत्री पर पैसा लेनदेन कर तबादला करने का आरोप,देखें VDO

News Power Zone
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को राजस्व विभाग के 169 अफसरों का तबादला किया है। इसमें 55 तहसीलदार भी शामिल हैं। इसके बाद तहसीलदारों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजस्व विभाग में हुए तबादले आदेश में जारी होते ही हड़कंप मच गया छत्तीसगढ़ कनिष्क प्रशासनिक सेवा संघ ने राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

 

देखें VDO

संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलमणि दुबे ने राजस्व मंत्री के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, ट्रांसफर में पैसों का भारी लेनदेन किया गया है जो अधिकारी मंत्री बंगले गया है, उसे मनचाहे पोस्टिंग दी गई है। उन्होंने राजस्व मंत्री पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि, वे बताएं किस नियम का पालन कर तबादला किया गया है। ना ही उम्र का ना ही स्वास्थ्य के अलावा किसी भी क्राइटेरिया का पालन किया गया है। मेरा 2 साल में 6 बार ट्रांसफर किया गया है। संघ के पदाधिकारी का चुन-चुन का ट्रांसफर हुआ है एवं कुछ लोग जो सालों से जहां जमे हैं उन्हें फिर से वही वापस लाया गए हैं। नीलमणि दुबे ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि, इस मामले को लेकर वे हाईकोर्ट जाएंगे और तबादला आदेश को चुनौती देंगे।

 

शुक्रवार को किया गया है ट्रांसफर

उल्लेखनीय है कि, शुक्रवार की देर रात छत्तीसगढ़ के राजस्व आपदा विभाग के कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया था। इस आदेश में 49 तहसीलदार एवं 51 नायब तहसीलदार समेत 100 लोगों का स्थानांतरण इसमें शामिल है। अब देखना यह होगा कि, संघ के विरोध के बाद सरकार अपना तबादला आदेश वापस लेती है या फिर इसका फैसला हाई कोर्ट में होगा।

Share This Article