बालको ने कर्मचारियों और समुदाय के साथ मनाया रक्षाबंधन 2025, उन्नति परियोजना की महिलाओं ने बांधी हस्तनिर्मित राखियां

News Power Zone
2 Min Read

बालकोनगर, 09 अगस्त 2025। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने रक्षाबंधन 2025 का पर्व अपने कर्मचारियों और समुदाय के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर उन्नति परियोजना से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने वरिष्ठ अधिकारियों, डॉक्टरों, सेफ्टी और सिक्योरिटी टीम के सदस्यों की कलाई पर अपनी हस्तनिर्मित राखियां बांधकर उनके समर्पण और सेवा भावना के प्रति आभार व्यक्त किया।

विश्वास और भाईचारे का यह त्योहार बालको में आपसी संबंधों को मजबूत करने का माध्यम बना। समारोह में ट्रांसजेंडर, महिला और पुरुष सुरक्षा कर्मियों ने भाग लिया, जिससे विविधता और समानता के मूल्यों को बढ़ावा मिला। कर्मचारियों ने भी सुरक्षाकर्मियों को राखी बांधकर कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति को नई ऊर्जा दी।

 

इस रक्षाबंधन पर महिलाओं के आर्थिक आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की झलक भी देखने को मिली। उन्नति परियोजना के माध्यम से महिलाओं को कौशल विकास और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला है, जिससे वे समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।

 

 

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी की प्रगति और समुदाय का विकास साथ-साथ चलता है। रक्षा बंधन जैसे पर्व बंधुत्व और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। यह कार्यक्रम केवल राखी बांधने का उत्सव नहीं, बल्कि एक संदेश है कि “हम साथ हैं और साथ ही आगे बढ़ेंगे।”

Share This Article