BALCO : वरिष्ठ समाजसेवी व बालको के पूर्व कर्मचारी तेज प्रताप सिंह नहीं रहे
बीजेपी नेता मोहन सिंह और राजेश सिंह के पिता
कोरबा, 03 फरवरी। BALCO : पावर हाइट निवासी एवं बालको के पूर्व कर्मचारी तेज प्रताप सिंह (83 वर्ष) का मंगलवार सुबह दुखद निधन हो गया। वे लंबे समय तक बालको में सेवाएँ देने के दौरान अपने मिलनसार स्वभाव और कार्यकुशलता के कारण काफी लोकप्रिय रहे।
सिंह अपने पीछे पुत्रों, पौत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहन सिंह एवं राजेश सिंह के पिता थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं परिचितों ने उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, तेज प्रताप सिंह की अंतिम यात्रा बुधवार, 4 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे उनके निवास स्थान पावर हाइट, कोरबा से निकाली जाएगी। उनका अंतिम संस्कार बालको सेक्टर-5 स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।



