बागेश्वर धाम: बागेश्वर धाम जाएंगे पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू, सीएम मोहन यादव ने लिया तैयारियों का जायजा, भाजपा नेताओं का जमावड़ा

News Power Zone
1 Min Read

छतरपुर। Bageshwar Dham: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम में 23 और 26 फरवरी को दो बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को यहां दर्शन करेंगे और एक नए कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 फरवरी को 251 बेसहारा कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बागेश्वर धाम का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में पीएम के दौरे पहले शुक्रवार 21 फरवरी को भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद मनोज तिवारी, मध्य प्रदेश के दो उपमुख्यमंत्रियों राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा, साथ ही पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने पहुंचकर बालाजी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

Bageshwar Dham: इस दौरान नेताओं ने बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। भाजपा नेताओं ने बागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर बाबा बागेश्वर के साथ मंत्रियों ने जिला प्रशासन से कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की।

Share This Article