कोरबा। Korba Baba devotees clash शहर में इन दिनों चल रही पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा से ज्यादा चर्चा अब भक्तों के बीच हुए विवाद की हो रही है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया रील बनाने और बाबा से मुलाकात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इज्जत का सवाल बन गया।
Korba Baba devotees clash जानकारी के मुताबिक, हनुमंत कथा के लिए कोरबा पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री कटघोरा स्थित अग्रसेन भवन में ठहरे हुए हैं। बीती रात विश्व हिंदू परिषद से जुड़े नेता और आयोजन से जुड़े अमरजीत सिंह अपने समर्थकों के साथ उनसे मिलने पहुंचे। इसी दौरान कथित तौर पर जमीन कारोबारी बसंत अग्रवाल के लोगों ने मुलाकात को लेकर आपत्ति जताई और उन्हें रोक दिया।
बस इसी बात पर माहौल गर्म हो गया। पहले कहासुनी हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट हुई।
घटना की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। अब हाल यह है कि जहां एक तरफ कथा चल रही है, वहीं दूसरी तरफ शहर में चर्चा भक्तों के बीच हुए इस विवाद की ज्यादा हो रही है।
इस संबंध में कटघोरा थानेदार डीएन तिवारी ने कहा कि आपसी विवाद की जानकारी मिली है। अभी तक किसी पक्ष शिकायत नही मिली है। शिकायत मिले तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



