Jogisar High School : GPM में अनुशासनहीनता पर कार्रवाई…! शराब के नशे में पहुंचे टीचर…शिक्षा विभाग ने किया ससपेंड…यहां देखें Video

News Power Zone
2 Min Read
Jogisar High School

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 11 दिसंबर। Jogisar High School : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िले से एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां जोगिसार के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के फिजिकल एजुकेशन टीचर उत्तम सिंह को कथित तौर पर नशे की हालत में स्कूल आने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रिंसिपल ने टीचर को उसके बर्ताव के बारे में कई बार चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने अपने आप को नहीं सुधारा। मामले की गंभीरता को देखते हुए, शिक्षा विभाग ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

निलंबन आदेश जारी

संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, व्यायाम शिक्षक को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, गौरेला कार्यालय को निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवननिर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

वायरल वीडियो ने बढ़ाई मुश्किलें

इस कार्रवाई के बाद विवाद और बढ़ गया है, क्योंकि सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें संबंधित शिक्षक स्वयं शराब पार्टी करने की बात स्वीकार करता दिख रहा है। वीडियो सामने आते ही अभिभावकों में नाराजगी बढ़ गई और शिक्षा विभाग पर कड़ी कार्रवाई का दबाव बना।

Share This Article