तलाक का केस लड़ने वाले वकील पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

News Power Zone
1 Min Read

इंदौर। एक महिला ने वकील देवेंद्र पेंडसे पर छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। महिला ने पति से तलाक लेने के लिए देवेंद्र को केस सौंपा था। एरोड्रम पुलिस ने देवेंद्र के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक जय भवानी नगर निवासी 33 वर्षीय महिला का पति से विवाद चल रहा है। उसने तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में केस लगाया था। वकील देवेंद्र को केस सौंपा था। महिला भी वकालात करती है।

आरोप है कि देवेंद्र बातचीत के बहाने आपत्तिजनक मैसेज करने लगा। परेशान होकर महिला को वकील बदलना पड़ा। देवेंद्र उसका पीछा करने लगा। पुलिस ने सोमवार को उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Share This Article