accident on expressway: एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, काम कर रहे थे मजदूरों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, 6 की मौत, 5 गंभीर

News Power Zone
1 Min Read

accident on expressway: नूंह। हरियाणा के नूंह में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ। एक तेज़ रफ़्तार पिकअप वाहन ने एक्सप्रेसवे पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में छह कर्मचारियों की जान चली गई और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।

accident on expressway: हादसा इतना भयानक था कि कई शवों के टुकड़े हो गए। फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस बचाव कार्य में लगी हुई है। मृतकों के शवों को अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में रखवाया गया है। घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

accident on expressway: भीषण था हादसा

टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि छह कर्मचारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पांच घायल कर्मचारियों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की मदद से हादसे की पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

Share This Article