Uncategorized

Accident in Iron Plant : बिलासपुर के नोवा स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा…! खौलता लोहा गिरने से 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे…यहां देखें Video

सुरक्षा उपकरण नहीं देने का आरोप

बिलासपुर, 11 मार्च। Accident in Iron Plant : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित नोवा स्पंज आयरन प्लांट में देर रात बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। फर्नेस सेक्शन में काम के दौरान अचानक पिघला हुआ खौलता लोहा मजदूरों पर गिर गया, जिससे चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात शिफ्ट बदलने के बाद करीब 1 बजे बिल्हा के ग्राम भैंसबोड़ निवासी नरेंद्र कोसले, चंद्रहास तथा बिहार के धर्मवीर और विनय कुमार फर्नेस में पिघले हुए आयरन को लैडल में भरने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक खौलता हुआ आयरन उन पर गिर गया। तेज गर्मी और पिघले लोहे की चपेट में आते ही चारों मजदूर बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही गिर पड़े। साथियों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और प्लांट में मौजूद अधिकारी की कार से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक चारों मजदूर करीब 25 से 40 प्रतिशत तक झुलस गए हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सुरक्षा उपकरण नहीं देने का आरोप

घायल मजदूर विनय कुमार ने बताया कि काम के दौरान लैडल का रिंग कट जाने से खौलता हुआ आयरन सीधे उन पर गिर गया। मजदूरों ने प्लांट प्रबंधन पर सुरक्षा के जरूरी उपकरण जैसे जैकेट, चश्मा और ईयर प्लग उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्लांट के संवेदनशील क्षेत्र में भी कर्मचारी बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के काम करने को मजबूर हैं।

जांच शुरू

हादसे के बाद प्लांट में काम करने वाले मजदूरों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और औद्योगिक सुरक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या सुरक्षा में लापरवाही की वजह से। जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button