हादसा: दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर दो मालगाड़ियों में टक्कर, इंजन और गार्ड का डिब्बा हुआ बेपटरी

News Power Zone
1 Min Read

फतेहपुर। Rail accident: उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के पांभीपुर में दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों मालगाड़ियों के चालक घायल हो गए हैं। दोनों मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर आ जाने से हादसा हुआ है। इस हादसे के दोनों गाड़ियों के इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायल चालकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Rail accident: इस हादसे के कारण रेलवे यातायात प्रभावित हो गया है। रेलवे प्रशासन जल्द से जल्द ट्रैक क्लियर कर यातायात सामान्य करने की प्रयास कर रहा है। रेलवे प्रशासन ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

Share This Article