Accident: चलती कार के ऊपर गिरी क्रेन, देखें क्या हाल हुआ गाड़ी का

News Power Zone
2 Min Read

कटनी। Accident: कटनी-दमोह मार्ग में रीठी थाना के देवरीकला रेल फाटक निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के बगल से गुजर रही कार पर क्रेन का आगे का हिस्सा गिरने से कार चपट का डब्बा बन गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों को चोट आई, जबकि परिवार के अन्य लोग बच गए। मामले में ब्रिज निर्माण में लगी कंपनी की लापरवाही सामने आई है।

 

Accident: गनिमत रही कि जिस दौरान क्रेन गिरी कार गुजर रही थी और क्रेन का हिस्सा पीछे डिक्की की ओर गिरा। जिसके चलते पीछे बैठे दो लोगों को मामूली चोट आई लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। चंद सेकेंड पहले यदि हादसा होता तो क्रेन का हिस्सा कार पर बीचों-बीच गिरता और उससे बड़ा हादसा हो सकता था।

 

Accident: जानकारी के अनुसार कोतमा निवासी जैन परिवार कुंडलपुर में बड़े बाबा के दर्शनों को शनिवार को सुबह गया था। शाम को दर्शन करके परिवार वापस लौट रहा था। जैसे ही उन्होंने देवरी कला रेलवे फाटक पार किया और निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के बगल से उनकी कार गुजरी उसी दौरान काम में लगी क्रेन के आगे का हिस्सा एकदम से कार के पीछे के हिस्से में जाकर गिरा। जिससे अफरा-तफरी मच गई।

 

Accident: कार में सवार सुनील जैन और हर्षिता जैन को हल्की चोट आई, जबकि सवार जतिन जैन व दीप्ति जैन सुरक्षित रहे। घटना की जानकारी लगते ही रीठी थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बाद रास्ता जाम हो गया था। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और कार के गिरे क्रेन के हिस्से को अलग कराते हुए यातायात बहाल किया गया। इस दौरान एक घंटे से अधिक समय तक जाम भी लगा रहा।

Share This Article